चन्दौली: शौच के लिए निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
उप्र के चन्दौली जनपद में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हिनौता गांव निवासी आनंद कुमार (पुत्र सुदर्शन) शुक्रवार सुबह शौच के लिए घर से निकले थे।
चन्दौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चन्दौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चन्दौली जनपद में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हिनौता गांव निवासी आनंद कुमार (पुत्र सुदर्शन) शुक्रवार सुबह शौच के लिए घर से निकले थे।
इसी दौरान हिनौता रेलवे ट्रैक पर पिलर संख्या 660/F-34 के पास वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Janmat News 
