सीतापुर में युवक लापता, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग; फोन पर मौत की खबर से मचा हड़कंप

खबर यूपी के सीतापुर से है जहां 18 साल के युवक के लापता होने से सनसनी फ़ैल गई। मजदूरी करने निकला हीरालाल आखिर कहां गायब हो गया?

सीतापुर में युवक लापता, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग; फोन पर मौत की खबर से मचा हड़कंप
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पांडेय की रिपोर्ट 

सीतापुर/जनमत न्यूज़। खबर यूपी के सीतापुर से है जहां 18 साल के युवक के लापता होने से सनसनी फ़ैल गई। मजदूरी करने निकला हीरालाल आखिर कहां गायब हो गया? परिजनों के मुताबिक, उसके मोबाइल पर किसी दूसरे व्यक्ति ने फोन उठाकर मौत की बात कही, जिससे परिवार के होश उड़ गए।

ग्रामीणों ने खुद तलाश की कमान संभाली और एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन सवाल अब भी वही है-आखिर हीरालाल कहां है? और उसके साथ क्या हुआ? बताते चले  सीतापुर जनपद के तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भुलभुलिया का है। हीरालाल 7 अक्टूबर को मजदूरी करने निकला था, लेकिन फिर घर नहीं लौटा।

परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी, मगर युवक का कोई सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर तलाश शुरू कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। अब ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं और युवक की जल्द बरामदगी की मांग कर रहे हैं।