बहराइच नगर पालिका का बड़ा एक्शन, जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अपनाया सख्त रुख

उत्तर प्रदेश के बहराइच शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाया है।

बहराइच नगर पालिका का बड़ा एक्शन, जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अपनाया सख्त रुख
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के बहराइच शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाया है।नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी (EO) परमिता सिंह के निर्देश पर शहर के बाजारों और तंग गलियों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ पीले पंजे यानि बुलडोज़र की कार्रवाई की गई।

अतिक्रमण की वजह से रोज़ाना लगने वाले जाम और आम लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क पर रखा गया सामान हटाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 से अधिक लोगों का चालान भी काटा गया।

नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है और अवैध अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, ताकि शहर को जाम से राहत मिल सके।