छात्र प्रदर्शन पर बरेली में बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य- उपद्रव करने वालों पर की गई कार्रवाई
उप्र के बरेली जनपद पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना।
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती। उन्होंने दावा किया कि छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं हुआ, बल्कि उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई की गई।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इस पर फैसला प्रधानमंत्री स्तर पर होता है। उन्होंने सपा पर भी हमला बोलते हुए 2027 में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का दावा किया है।
फिलहाल बरेली में उक्त प्रकरण पर दिए गए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बयान अधिकांश लोगों को रास नहीं आया, जो उनके लिए सरदर्द बन रह गया।


