कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस पर बोले DM अमित पाल शर्मा - जिम्मेदार लोगों पर होगी कठोरतम कार्रवाई

उप्र के कौशांबी जनपद के पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में जिम्मेदार लोगों पर कठोरतम कार्रवाई होगी। DM अमित पाल शर्मा ने कहा कि दोषियों पर गंभीर धाराओं व NSA में केस दर्ज हुए हैं और अवैध संपत्ति जब्ती की कार्रवाई जारी है।

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस पर बोले DM अमित पाल शर्मा - जिम्मेदार लोगों पर होगी कठोरतम कार्रवाई
Published By- Diwaker Mishra

कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जनपद के पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में जिम्मेदार लोगों पर कठोरतम कार्रवाई होगी। DM अमित पाल शर्मा ने कहा कि दोषियों पर गंभीर धाराओं व NSA में केस दर्ज हुए हैं और अवैध संपत्ति जब्ती की कार्रवाई जारी है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के अवैध संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी जारी है। चिल्ला शहबाजी में घटना हुई, जबकि लाइसेंस का गाटा महमूदपुर राजस्व ग्राम का था। लाइसेंस में दर्ज गांव और घटनास्थल वाले गांव में अंतर है जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है।

DM ने कहा इस आधार पर पुलिस, राजस्व और फायर सेफ्टी के जिम्मेदार कर्मचारियों पर भी विभागीय कार्रवाई होगी। जाँच में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन और दंडात्मक कार्रवाई के भी उन्होंने संकेत दिए।

DM ने बताया कि कौशांबी में अभी 13 पटाखा लाइसेंस स्वीकृत है, पिछले दो साल से नया लाइसेंस जारी नहीं हुआ है। पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट वाले क्षेत्र के हल्का लेखपाल और कानूनगो भी निलम्बित किए गए हैं। पिपरी थाना प्रभारी समेत पूर्व और वर्तमान 7 उपनिरीक्षक सेम 2 सिपाही पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं।

गौरतलब है कि पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक 14 लोगों की हो चुकी है मौत 3 गंभीर घायलों का प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाजचल रहा है।