शाहजहांपुर: आग में राख हुई राममूर्ति की गृहस्थी, मदद को आगे आया VIP ग्रुप; उपलब्ध कराई सहायता

उप्र के शाहजहांपुर जनपद में आग ने राममूर्ति के परिवार की पूरी गृहस्थी उजाड़ दी। घर का सामान जलकर राख होने से परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है।

शाहजहांपुर: आग में राख हुई राममूर्ति की गृहस्थी, मदद को आगे आया VIP ग्रुप; उपलब्ध कराई सहायता
Published By- Diwaker Mishra

शाहजहांपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट 

शाहजहांपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के शाहजहांपुर जनपद में आग ने राममूर्ति के परिवार की पूरी गृहस्थी उजाड़ दी। घर का सामान जलकर राख होने से परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है।

ऐसे मुश्किल समय में VIP ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराई और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

शहर के वार्ड 38 स्थित बंगाली वाली गली में राममूर्ति के घर में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर VIP ग्रुप के पदाधिकारी और सदस्य मौके पर पहुंचे।

ग्रुप के मुख्य संरक्षक चंद्रशेखर खन्ना, संरक्षक अनुज देव गुप्ता, ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता और प्रवक्ता कौशलेंद्र मिश्रा समेत अन्य सदस्यों ने पीड़ित परिवार की स्थिति का जायजा लिया और यथासंभव सहायता प्रदान की।

ग्रुप पदाधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि जरूरत के मुताबिक आगे भी अधिक से अधिक मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

उधर, आग से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए मौके पर पहुंचे लेखपाल ने सर्वे किया। उन्होंने बताया कि सर्वे प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

आग में गृहस्थी का सामान नष्ट होने के बाद परिवार के सामने घर की बुनियादी जरूरतों को दोबारा जुटाने की चुनौती है। ऐसे समय में सामाजिक संगठनों की मदद पीड़ित परिवार के लिए राहत और संबल बन सकती है।