सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, मसूरी घूमने जा रहे थार सवार तीन युवकों की मौत; दो घायल
उप्र के सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र में दिन निकलने से पहले एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेलड़ा गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
सहारनपुर से अनिल वर्मा/मोहन कश्यप की रिपोर्ट
सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र में दिन निकलने से पहले एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेलड़ा गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी लोग आगरा से मसूरी घूमने के लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।



