एटा: रोडवेज बस चालक कर रहे मनमानी, नहीं बैठाते सवारियां; कर रहे राजस्व का नुकसान

उप्र के एटा जनपद से होकर फर्रुखाबाद हरदोई से दिल्ली को जाने वाले रोडवेज बस चालक मनमानी कर रहे है और प्रतिदिन परिवहन निगम को लाखों का चूना लगा रहे है।

एटा: रोडवेज बस चालक कर रहे मनमानी, नहीं बैठाते सवारियां; कर रहे राजस्व का नुकसान
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट

एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद से होकर फर्रुखाबाद हरदोई से दिल्ली को जाने वाले रोडवेज बस चालक मनमानी कर रहे है और प्रतिदिन परिवहन निगम को लाखों का चूना लगा रहे है।

यूं तो एटा का बाईपास शहर को जाम मुक्त करने के लिए बनाया गया है और भारी वाहनों के बाई पास के माध्यम से गुजरने के लिए बनाया गया है लेकिन इस बाईपास की वजह से फर्रुखाबाद, हरदोई की तरफ से दिल्ली जाने बाली रोडवेज बसों के चालक निगम द्वारा बनाए गए स्टॉपेज से ही सवारियां नहीं बैठाते और खिड़कियां लगाकर बसों को दौड़ा देते है।

सबसे बड़ी बात अलीगंज, जैथरा, धुमरी, बागवाला, शीतलपुर के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हरदोई डिपो, फर्रुखाबाद डिपो की मनमानी के चलते उप्र परिवहन निगम को लाखों का चूना लग रहा है।

आए दिन लोग इन बसों में सफर करने के लिए जद्दोजहद करते है लेकिन जिम्मेदारों के कानो में जूं तक नहीं रेंगती। एटा में बाईपास शहर को जाम मुक्त करवाने के लिए बाई पास बनाया गया लेकिन रोडवेज बस चालकों की मनमानी के चलते राहगीरों को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अलीगंज के स्थानीय निवासी अनिल कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हैं। बस बालों की मनमानी है रोडवेज बस बालों की महिलाएं बसों के पीछे दौड़ती रहती है लेकिन ड्राइवर कंडक्टर मनमानी करते है बसों में सवारियों को नहीं बैठाते हैं।

रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहुत परेशान किया बच्चे, बुजुर्ग को बाहर बैठाते हैं। कहते हैं सीधे दिल्ली के लोग बैठे बीच रास्ते की सवारी को नहीं बैठाते। एटा जा रहे सहदेव निवासी हिरदेपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह एटा जा रहे थे हरदोई डिपो की बस आई थी कहा बाईपास से जायेगी।