प्रतापगढ़: घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी, भाई ने दहेज अधिनियम में दर्ज कराया मुकदमा
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के अंतू थाना क्षेत्र के नरी गांव निवासी प्रतिभा सिंह ने आज घर के बाहर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस जांच में जुटी है।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के अंतू थाना क्षेत्र के नरी गांव निवासी प्रतिभा सिंह ने आज घर के बाहर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस जांच में जुटी है।
बता दें कि पूरा मामला अंतू थाना क्षेत्र के नरी गांव का है। यहां के रहने वाले पवन सिंह ने अपनी बहन प्रतिभा सिंह की शादी 20 फरवरी 2025 को सांगीपुर/उदयपुर थाना क्षेत्र बार्डर पर गाड़ीदर्रा गांव के रहने वाले प्रियांशु सिंह से की थी।
शादी के कुछ ही दिन बाद ससुराल पक्ष आए दिन प्रतिभा के साथ दहेज को लेकर मार पीट करते थे। कल भी ससुराल में किसी बात को लेकर महिला के साथ विवाद हुआ था जिसके बाद महिला कल अपने भाई पवन सिंह को फोन कर ससुराल बुलाई और उसके साथ अपने मायके वापस चली आई।
आज सुबह विवाहिता ने घर के बाहर पेड़ पर गले में फंदा लगाकर फांसी लगाकर जान दे दी। जब घर वालों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची अंतू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतका के भाई के तहरीर पर पुलिस ने दहेज प्रथा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज जांच में जुटी हुई है।




