सपा नेता आज़म खान की तबियत बिगड़ी

अब्दुल्ला आजम ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि पिता की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज यतीमखाना बस्ती को कब्जाने के मामले में कोर्ट में दो गवाहों के पेश न हो पाने की वजह से नहीं हो सकी।

सपा नेता आज़म खान की तबियत बिगड़ी
Published By - Ankush Pal

रामपुर (जनमत) :- सपा के  वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां की तबीयत फिर बिगड़ गई। तीन दिन पहले वह इलाज के लिए दिल्ली गए थे और बृहस्पतिवार रात रामपुर लौटे थे। शुक्रवार सुबह उनकी तबीयत दोबारा खराब हो गई। इसके चलते डॉक्टरों की टीम ने उनका घर पर ही प्राथमिक उपचार किया।सीतापुर जेल से रिहाई के बाद उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। बीती रात रामपुर लौटने के बाद से वह लगातार थकान और कमजोरी महसूस कर रहे थे। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर परिवार ने डॉक्टरों से संपर्क किया। डॉक्टरों ने आराम करने और दोबारा जांच कराने की सलाह दी है।

रिहाई के बाद से ही आजम ने अपनी सेहत पर ध्यान केंद्रित किया है। वह बीते कुछ महीनों में कई बार दिल्ली के अस्पताल जा चुके हैं। बेटे अब्दुल्ला आजम ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि पिता की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज यतीमखाना बस्ती को कब्जाने के मामले में कोर्ट में दो गवाहों के पेश न हो पाने की वजह से नहीं हो सकी। कोर्ट ने इस मामले में दोनों गवाहों को वारंट जारी कर दिए हैं। अब इस मामले की सुनवाई 29 अक्तूबर को होगी।शहर कोतवाली में यतीमखाना बस्ती को हटाने के नाम पर मारपीट, चोरी व डकैती जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वर्ष 2019 में दर्ज इन सभी मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में हो रही है। बुधवार को भी इस मामले की सुनवाई हुई।