फतेहपुर में युवती हत्याकांड का खुलासा, शादी के दबाव में प्रेमी ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार युवती अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना में आरोपी के साथ दो बाल अपचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

फतेहपुर में युवती हत्याकांड का खुलासा, शादी के दबाव में प्रेमी ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

फतेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट —

फतेहपुर / जनमत न्यूज। फतेहपुर जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में हुई युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवती अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना में आरोपी के साथ दो बाल अपचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक 1 मार्च को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव के पास एक तालाब के किनारे युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही कई अहम सुराग जुटाए।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती का गांव के ही रहने वाले शिवा लोधी नामक युवक से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि युवती आरोपी पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी शिवा लोधी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवती को मिलने के लिए बुलाया और मौका पाकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी प्रेमी शिवा लोधी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस घटना में शामिल दो बाल अपचारियों की भी पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।