कौशांबी में समधी के साथ महिला फरार, पति ने थाने में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार
उप्र के कौशांबी ज़िले में हैरान कर देने वाला एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अपनी बेटी के ससुर यानी उसके समधी के साथ घर छोड़कर फरार गई है।
कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी ज़िले में हैरान कर देने वाला एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अपनी बेटी के ससुर यानी उसके समधी के साथ घर छोड़कर फरार गई है।
पीड़ित का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है। जहां पीड़ित इन्द्रराज के अनुसार, करीब तीन महीने पहले उसकी बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद बेटी के ससुर राकेश का उनके घर आना-जाना बढ़ गया।
पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और तीन दिन पहले उसकी पत्नी घर से चली गई। काफी तलाश के बाद उसे जानकारी मिली कि दोनों एक होटल में साथ रुके हुए थे। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो राकेश ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि धमकी से जुड़ी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है, जिसे उन्होंने पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है।
पीड़ित ने कोखराज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


