मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग की लगातार छापेमारी, सिटी हॉस्पिटल पर FIR की तैयारी
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में स्वास्थ्य विभाग की लगातार छापेमारी का सिलसिला जारी है। नियमों की अनदेखी और स्वास्थ्य सेवाओं में सामने आ रही खामियों को लेकर विभाग द्वारा कई अस्पतालों के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई के आदेश दिए जा चुके हैं।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में स्वास्थ्य विभाग की लगातार छापेमारी का सिलसिला जारी है। नियमों की अनदेखी और स्वास्थ्य सेवाओं में सामने आ रही खामियों को लेकर विभाग द्वारा कई अस्पतालों के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई के आदेश दिए जा चुके हैं।
इसी क्रम में सिटी हॉस्पिटल पर भी एफआईआर की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि सर्जरी के दौरान मौके पर कोई रजिस्टर्ड डॉक्टर मौजूद नहीं मिला, जिसके बाद टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और अभिलेखों की जांच की।
छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को कई खामियां सामने आने की बात कही जा रही है। विभाग द्वारा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
लगातार हो रही इन छापेमारी से निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही जा रही है।



