फतेहपुर: दोस्तों के साथ यमुना घाट पर नहाने गया युवक डूबा, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

उप्र के फतेहपुर जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां किशनपुर यमुना घाट पर दोस्तों के साथ नहाने गया एक युवक अचानक गहरे पानी में डूब गया।

फतेहपुर: दोस्तों के साथ यमुना घाट पर नहाने गया युवक डूबा, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां किशनपुर यमुना घाट पर दोस्तों के साथ नहाने गया एक युवक अचानक गहरे पानी में डूब गया।

डूबने वाले युवक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है, जो हुसैनगंज थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि अमित अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था।

इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी की तेज धारा में समा गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद दोस्तों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली, इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। फिलहाल, स्थानीय गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में युवक की तलाश लगातार जारी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।