कौशांबी: धोखाधड़ी व टप्पेबाजी करने वाले तीन शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे, अखबारी कागज की नोटनुमा गड्डी बरामद
उप्र के कौशांबी जनपद में टप्पेबाजी और धोखाधड़ी करने वाले शातिर अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को सैनी पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जनपद में टप्पेबाजी और धोखाधड़ी करने वाले शातिर अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को सैनी पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। मामला सैनी कोतवाली सिराथू कस्बा स्थित परशिपुर से जुड़ा हुआ है।
परशिपुर के रहने अमृत लाल ने 24 फरवरी को सैनी कोतवाली में अपने साथ हुई टप्पेबाजी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी पुलिस जांच कर रही थी। इस बीच सैनी कोतवाली इलाके के ही नन्दसेनी गांव की सविता देवी ने बीते 9 मार्च को ऐसे ही एक और घटना की सैनी पुलिस को सूचना दी।
एक के बाद एक हुई टप्पेबाजी की घटना पुलिस के कान खड़े कर दिए। दोनो घटनाएं एक ही तरीके से घटित हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने जॉच का दायरा बढ़ाते हुए टप्पेबाजों की तलाश तेज कर दी।
सैनी कोतवाली पुलिस जब मामले को लेकर गंभीरता से जॉच बढ़ाते हुए मोबाइल सर्विलांस टीम और मोबाइल व सीसीटीवी खंगाले तो कुछ अहम सुराग मिले।
इस बीच पुलिस को मुखबिर खास के सटीक सूचना मिली कि इस पूरी घटना में तीन अंतर्जनपदीय शातिर अपराधी शामिल है। जिनमें से राजा पुत्र शिवकुमार निवासी थाना सेन पश्चिम जिला कानपुर तो वहीं अभियुक्त दीपू सोनकर पुत्र छेदु निवासी पोजेपुर थाना जहानाबाद जिला फतेहपुर व विरेंद्र पुत्र सुरेंद्र निवासी थाना सेन पश्चिम जिला कानपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हमारे गैंग में 5 लोग मिल कर कार्य करते है थे जिनमें से दो लोग बैंक के आपपास रेकी करते तो वहीं एक सदस्य बैंक के अंदर कम पढ़े लिखे व्यक्तियों ढूंढते थे जिसे आसानी बरगलाया जा सके।
ये थोड़ी मदद कर विश्वास जीतते थे। जिसके बाद बड़ी ही चालाकी से असली नोट को कागज की गड्डी से बदलकर घटना को अंजाम देते है थे। इनके कब्जे से 20 रूपय व अखबारी कागज की नोटनुमा गड्डी बरामद हुई है।

Janmat News 
