फतेहपुर: इलाका पुलिस ने पीड़ित के खिलाफ ही लिखा था मुकदमा, अब एसपी ने दिए जांच के आदेश
उप्र के फतेहपुर जनपद में 31 जनवरी को पानी बहाने के विवाद में हुई मारपीट मामले में पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत की है। महिला की शिकायत पर एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में 31 जनवरी को पानी बहाने के विवाद में हुई मारपीट मामले में पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत की है। महिला की शिकायत पर एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 31 जनवरी को जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र के आकूपुर गांव में पानी बहाने के विवाद में मारपीट हुई थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में महिला और उसके परिजनों के साथ लोग मारपीट करते दिख रहे हैं।
मारपीट में गर्भवती महिला को गंभीर चोट आई थी। चोट के चलते महिला का गर्भपात हो गया था। वह चार माह की गर्भवती थी। सदर अस्पताल में महिला ने गर्भपात कराया था।
मामले में स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई करने के बजाय उल्टा पीड़ित महिला के परिवार के आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित महिला की थाने में की गई शिकायत ठंडे बस्ते में पड़ी रही। इसी को लेकर पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत की, जिस पर एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।


