फिरोजाबाद में दो दिवसीय ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, खाद्य प्रसंस्करण संबंधी इकाई लगाने की दी जानकारी

उप्र के फिरोजाबाद जनपद में आज 12 मार्च को खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधीन राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कराया गया।

फिरोजाबाद में दो दिवसीय ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, खाद्य प्रसंस्करण संबंधी इकाई लगाने की दी जानकारी
Published By- Diwaker Mishra

फिरोजाबाद से विमल कुमार सिंह की रिपोर्ट

फिरोजाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फिरोजाबाद जनपद में आज 12 मार्च को खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधीन राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कराया गया। कल 11 मार्च दो दिवसीय मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

ग्राम नगला भवानी नया पंचायत जरौली ब्लॉक हाथवंत में ग्राम प्रधान अरुणा देवी एवं बीडीसी मेंबर यादराम द्वारा फीता काटकर एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रजुलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज कुमार दीक्षित, प्रशिक्षक  नागेंद्र सिंह यादव एवं धनंजय बिष्ट ने ग्रामीणों को खाद्य प्रसंस्करण संबंधी इकाई लगाने की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षार्थियों को स्टेशनरी सामग्री (किट )वितरित की गयी। कार्यक्रम का समापन बीडीसी मेंबर यादराम एवं मुख्य अतिथि के द्वारा प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करके किया गया।