चंदौली में रोहिंग्या व बांग्लादेशी घुसपैठियों का बड़ा मामला, एक मोबाइल नंबर से बने हैं 200 आधार कार्ड

उप्र के चंदौली जनपद में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों का बड़ा मामला सामने आया है। संदिग्ध लोगों के नाम आधार कार्ड और वोटर लिस्ट में दर्ज हैं।

चंदौली में रोहिंग्या व बांग्लादेशी घुसपैठियों का बड़ा मामला, एक मोबाइल नंबर से बने हैं 200 आधार कार्ड
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों का बड़ा मामला सामने आया है। संदिग्ध लोगों के नाम आधार कार्ड और वोटर लिस्ट में दर्ज हैं। लोगों का दावा है कि ये लोग गांव में स्थाई रूप से नहीं रहते।

जानकारी के अनुसार एक मोबाइल नंबर से लगभग 200 आधार कार्ड बने हैं। दस मोबाइल नंबरों के जरिए एक हजार लोगों के आधार और वोटर कार्ड तैयार होने की आशंका जताई जा रही है। चुनाव के समय इन लोगों द्वारा अचानक मतदान करने की बात सामने आई है।

दुल्हीपुर,पड़ाव,चकिया और नौगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से घर बनाकर रहने की शिकायतें की गई हैं। फेरी लगाकर सामान बेचने वाले लोगों के पहचान पत्र जांच की मांग उठी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रकरण के बाबत डीएम को पत्रक सौंपा है। डीएम ने पूरे मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।