अयोध्या दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जिला अस्पताल और श्रीराम अस्पताल का किया निरीक्षण
उप्र सरकार में कृषि मंत्री व अयोध्या जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही आज जनपद दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल और श्रीराम अस्पताल का निरीक्षण किया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र सरकार में कृषि मंत्री व अयोध्या जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही आज जनपद दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल और श्रीराम अस्पताल का निरीक्षण किया।
प्रभारी मंत्री ने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर फीडबैक भी लिया।
स्वास्थ्य सेवाओं पर मरीजों ने संतोषजनक प्रतिक्रिया दी। मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने योगी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गों और जरूरतमंदों के निःशुल्क इलाज के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
उन्होंने श्रीराम अस्पताल में जगह की कमी का संज्ञान लिया। टीबी मरीजों और बच्चों के लिए अलग-अलग वार्ड बनाने के एवं अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और मरीजों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी भी मौजूद रहे।


