महराजगंज: पुरानी रंजिश में युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, पिता ने दी थाने में तहरीर
उप्र के महराजगंज जनपद में पुरानी रंजिश में युवक पर दबंगों द्वारा कहर बरपाए जाने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान दबंगों ने युवक पर जानलेवा हमला किया।
महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट
महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद में पुरानी रंजिश में युवक पर दबंगों द्वारा कहर बरपाए जाने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान दबंगों ने युवक पर जानलेवा हमला किया।
मामला महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम बैरिया बाजार का है। जानकारी के अनुसार युवक अपनी जान बचाकर घर की तरफ भागा। आरोपियों ने घर में घुसकर युवक को बुरी तरह पीटा।
स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं ने बीच बचाव किया। घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आरोपियों ने गुस्से में आकर युवक की बाइक को ईंट पत्थरों से क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल युवक के पिता ने मानसिक, शारीरिक और आर्थिक क्षति से आहत होकर थाने में तहरीर दिया है और कार्रवाई की मांग की है।


