प्रतापगढ़: UPI शुल्क को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, छोटे व्यापारियों पर आर्थिक भार न डालने की मांग

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में UPI लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लागू किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

प्रतापगढ़: UPI शुल्क को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, छोटे व्यापारियों पर आर्थिक भार न डालने की मांग
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में UPI लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लागू किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आंबेडकर चौराहे से कलेक्ट्रेट तक कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए UPI शुल्क समाप्त करने की मांग उठाई।

सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि UPI के माध्यम से होने वाले लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से छोटे दुकानदारों और व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

उन्होंने 0.4 प्रतिशत MDR को समाप्त करने और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार न डालने की मांग की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।