दिल्ली में प्रदर्शन से पहले हरदोई में सियासी हलचल तेज, पुलिस ने सपा नेता को किया हाउस अरेस्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन से पहले उप्र के हरदोई में सियासी हलचल तेज हो गई है। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता के घर देर रात पुलिस पहुंची।

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले हरदोई में सियासी हलचल तेज, पुलिस ने सपा नेता को किया हाउस अरेस्ट
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट

हरदोई/जनमत न्यूज़। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन से पहले उप्र के हरदोई में सियासी हलचल तेज हो गई है। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता के घर देर रात पुलिस पहुंची।

राधा नगर चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ सपा नेता के आवास पर पहुंचे और देर रात तक डेरा डाले रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को दिल्ली प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।

सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने दिल्ली जाने की खबरों को अफवाह बताया और भाजपा सरकार पर आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हैं। पुलिस के दम पर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है।