दो बैटरी वाला Motorola Razr 70 Ultra स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा 50MP का सेल्फी कैमरा
मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी मोटोरोला इन दिनों अपने अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस सीरीज के तहत कंपनी दो स्मार्टफोन Razr 70 और Razr 70 Ultra पेश करेगी।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी मोटोरोला इन दिनों अपने अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस सीरीज के तहत कंपनी दो स्मार्टफोन Razr 70 और Razr 70 Ultra पेश करेगी।
लॉन्च से ठीक पहले Motorola Razr 70 Ultra स्मार्टफोन की डिटेल्स सामने आई हैं। इस लिस्टिंग से न सिर्फ मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्चिंग की हिंट मिलती है। बल्कि कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी हैं।
Motorola Razr 70 Ultra की संभावित स्पेसिफिकेशन्स
चाइनीज सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर Motorola का यह फोन मॉडल नंबर XT2655-4 के साथ लिस्ट किया गया है। उम्मीद है कि यह Motorola Razr 70 Ultra हो सकता है। इस फोन के साथ कंपनी चीन में सीरीज का स्टेंडर्ड Razr 70 मॉडल भी लॉन्च करेगा।
फोल्डेबल फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.9-इंच का फोल्डेबल OLED इनर स्क्रीन मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1224 × 2992 पिक्सल होगा। इस फोन में 4-इंच की OLED कलर डिस्प्ले भी मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 × 1272 पिक्सल हो सकता है।
टीना लिस्टिंग से चिपसेट को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। हालांकि, यह कन्फर्म है कि इस फोन के प्रोसेसर को 3.53GHz से 4.32GHz की स्पीड पर क्लॉक किया गया है।
ऐसे में उम्मीद है कि अपकमिंग Razr 70 Ultra स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। यह फोन 8GB + 128GB, 10GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 1TB वेरिएंट्स में आएगा।
Razr 70 Ultra में डुअल बैटरी सेटअप 1125mAh + 3415mAh मिलेगा। फोन की कुल बैटरी कैपेसिटी 4,540mAh है। यह फोन 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।
कैमरा ऑप्टिक्स की बात करें तो TENAA की लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।

Janmat News 
