IMF का ताजा अनुमान: 2025 में दुनिया की छठी अर्थव्यवस्था बना भारत, 2031 तक टॉप-3 में एंट्री पक्की

मध्य पूर्व में चल रहे नाटकीय तनाव के बीच भी भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। भारत की जीडीपी ग्रोथ की रफ्तार (India GDP Growth Rate) पर एक नई कई रेटिंग एजेंसियां भी मुहर लगा चुकी है।

IMF का ताजा अनुमान: 2025 में दुनिया की छठी अर्थव्यवस्था बना भारत, 2031 तक टॉप-3 में एंट्री पक्की
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। मध्य पूर्व में चल रहे नाटकीय तनाव के बीच भी भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। भारत की जीडीपी ग्रोथ की रफ्तार (India GDP Growth Rate) पर एक नई कई रेटिंग एजेंसियां भी मुहर लगा चुकी है।

अब इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने भी भारत की रफ्तार (IMF On Indian GDP) का लोहा माना है। IMF ने अपनी ताजा रिपोर्ट में भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर कई चीजें कही हैं।

IMF के अनुसार 2025 में भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (India World Sixth Largest Economy) बन गया, जो पिछले साल के मुकाबले एक पायदान नीचे है। यानी 2025 में भारत की रफ्तार थोड़ी धिमी हुई या कहें एक पायदान नीचे चला गया। लेकिन इसके बावजूद, देश बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज ग्रोथ रेट में से एक बनाए हुए है।

5वें से 6वें नंबर पर खिसका भारत, लेकिन 2031 तक तीसरे नंबर पर आएगा

आईएमएफ के ताजा आंकड़ों के अनुसार 2024 में भारत की अर्थव्यवस्था 3.5 ट्रिलियन के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। वह यूके की  $3.4 ट्रिलियन से आगे निकल गया था लेकिन 2025 में भारत की अर्थव्यवस्था पीछे होने का अनुमान है। भारत की रैंकिंग में यह गिरावट तब आई है जब भारत ने साल के दौरान रुपये में लगभग 9 परसेंट नॉमिनल ग्रोथ दर्ज की।

डॉलर के हिसाब से भारत की GDP में बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी हो गई। दरअसल, आर्थिक रैंकिंग डॉलर में मापी जाती है, इसलिए करेंसी की कीमत में गिरावट का भारत की स्थिति पर काफी बुरा असर पड़ा है। 

हालांकि, इसके बावजूद IMF ने अनुमान लगाया है कि 2031 तक भारत दुनिया की तीसरे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (When India Become third Largest Economy) बन सकती है।

IMF की मानें तो 2025 में भारतीय इकॉनमी $3.92 ट्रिलियन होने का अनुमान है। वहीं, UK $4 ट्रिलियन और जापान $4.44 ट्रिलियन के साथ भारत से आगे हैं।

2025 में अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी जीडीपी रहा। यूएस की जीडीपी $30.8 ट्रिलियन (US GDP in 2025) है। अमेरिका के बाद चीन $19.6 ट्रिलियन (China 2025 GDP) और जर्मनी $4.7 ट्रिलियन (Germany GDP) के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर है।

लौटेगा भारत का राज, ये देश हो जाएंगे पीछे

IMF ने अपनी ताजा रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि 2026 में भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। इसके बाद हिंदुस्तान की इकॉनमी में तेजी आएगी। 2027 तक भारत यूके को फिर से पीछे छोड़ देगा।

2027 में भारत की GDP बढ़कर $4.58 ट्रिलियन (Indian GDP Forecast For 2027) हो जाएगी, जबकि ब्रिटेन की अनुमानित GDP $4.47 ट्रिलियन होगी लेकिन IMF ने अपना अनुमान संशोधित किया और अनुमान लगाया कि भारत 2031 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

आईएमएफ के अनुसार भारत 2031 में भारत की GDP $6.79 ट्रिलियन (Indian GDP Forecast For 2031) होने का अनुमान है, जो जापान की $5.13 ट्रिलियन GDP से काफी अधिक है।