YouTube ऐप इन iPhone और iPad मॉडल्स पर अब नहीं चलेगा, जानिए पूरी लिस्ट
अगर आप पुराने iPhone या iPad का इस्तेमाल कर रहे हैं और YouTube ऐप का खूब उपयोग करते हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। YouTube ने अपने iOS ऐप में बदलाव करते हुए अब पुराने वर्जन वाले डिवाइसेज पर सपोर्ट बंद करने का फैसला किया है। ...

Tech News: YouTube ने अपने iOS ऐप को अपडेट किया है, जिसके तहत अब यह केवल iOS 16 या उससे ऊपर के वर्जन पर ही काम करेगा। इसका सीधा असर पुराने iPhones और iPads पर पड़ेगा। जो डिवाइस इस न्यूनतम वर्जन को सपोर्ट नहीं करते, उन पर YouTube ऐप चलना बंद हो जाएगा।
इन iPhone मॉडल्स पर नहीं चलेगा YouTube ऐप:
-
iPhone 6s
-
iPhone 6s Plus
-
iPhone 7
-
iPhone 7 Plus
-
iPhone SE (First Generation)
इन iPad मॉडल्स पर भी पड़ेगा असर:
-
iPad Air 2
-
iPad mini 4
(या कोई भी डिवाइस जो iPadOS 16 से नीचे के वर्जन पर है)
क्या है विकल्प?
यदि आपके पास ऊपर बताए गए डिवाइस हैं, तो ऐप से YouTube नहीं चलेगा। ऐसे में वेब ब्राउज़र जैसे Safari या Chrome का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप youtube.com खोलकर वीडियो देख सकते हैं, लेकिन कुछ ऐप फीचर्स उपलब्ध नहीं होंगे।
क्यों हुआ ये बदलाव?
YouTube ने हाल ही में अपनी 20वीं वर्षगांठ पर कई नए फीचर्स की घोषणा की है। इनमें शामिल हैं:
-
कमेंट्स में वॉइस के ज़रिए बातचीत करने का विकल्प
-
Ask Music फीचर, जिससे मूड के अनुसार गाने चल सकेंगे
-
टीवी पर मल्टीव्यू का विकल्प, जिससे एक स्क्रीन पर कई कंटेंट देखे जा सकेंगे
इन नई सुविधाओं की स्मूद फंक्शनिंग सुनिश्चित करने के लिए ऐप को अपडेट किया गया है, जिससे पुराने डिवाइस ऐप सपोर्ट से बाहर हो गए हैं।
क्या करें?
-
नया डिवाइस खरीदें जो iOS 16 या उसके ऊपर को सपोर्ट करता हो
-
या फिर YouTube को ब्राउजर में इस्तेमाल करने की आदत डालें