रायबरेली में विकलांग महिला का आरोप: गौशाला के पास जबरन निर्माण, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

संगीता देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर गांव के कुछ लोग उनकी गौशाला के पास दीवार से सटाकर जबरन चरही (नांद) का निर्माण कर रहे हैं।

रायबरेली में विकलांग महिला का आरोप: गौशाला के पास जबरन निर्माण, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

रायबरेली से महाताब खान की रिपोर्ट —

रायबरेली/जनमत न्यूज। जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र में एक विकलांग महिला ने पड़ोसियों पर जबरन निर्माण कराने और दबंगई करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर जान-माल की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रोझइया, गोकुलपुर निवासी संगीता देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर गांव के कुछ लोग उनकी गौशाला के पास दीवार से सटाकर जबरन चरही (नांद) का निर्माण कर रहे हैं।

पीड़िता का कहना है कि उन्होंने पहले आरोपियों से दीवार बनवाने की बात कही थी, लेकिन बिना दीवार बनाए ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।

शिकायत के मुताबिक, 14 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे जब महिला ने निर्माण कार्य रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने दबाव बनाते हुए विवाद किया।

महिला ने कई लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत देते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़िता को न्याय मिल पाता है या नहीं।