मुजफ्फरनगर: सरकारी रास्ते पर कब्जे को लेकर प्रशासन से शिकायत, राज्य व केंद्र सरकार को भी भेजा पत्र

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के ग्राम बेल्डा, थाना भोपा, तहसील जानसठ के एक पीड़ित ने सरकारी रास्ते पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत की.

मुजफ्फरनगर: सरकारी रास्ते पर कब्जे को लेकर प्रशासन से शिकायत, राज्य व केंद्र सरकार को भी भेजा पत्र

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के ग्राम बेल्डा, थाना भोपा, तहसील जानसठ के एक पीड़ित ने सरकारी रास्ते पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी जानसठ एवं थाना प्रभारी भोपा को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही प्रकरण से संबंधित पत्र राज्य एवं केंद्र सरकार को भी भेजा गया है।

प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया गया है कि सरकारी रास्ते पर गेट लगाकर सरकारी रास्ते पर कब्जा किया गया है, जबकि उक्त मार्ग पर शासन द्वारा सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कराया गया है।

पीड़ित ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सरकारी रास्ते को कब्जामुक्त कराया जाए। साथ ही चेताया है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में विवाद या कोई अप्रिय घटना होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।