एटा: फौजी पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, नहर में फेंका शव; जलपाईगुड़ी से गिरफ्तार
उप्र के एटा जनपद में फौजी पति ने अपनी ही पत्नी को दोस्त संग मिलकर कैंटीन से सामान खरीदने के लिए घर से ले जाकर गाड़ी में गला दबाकर हत्या कर दी और शव को हजारा नहर में फेंक दिया।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद में फौजी पति ने अपनी ही पत्नी को दोस्त संग मिलकर कैंटीन से सामान खरीदने के लिए घर से ले जाकर गाड़ी में गला दबाकर हत्या कर दी और शव को हजारा नहर में फेंक दिया।
मायके वालों की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आरोपी फौजी पति को जलपाई गुड्डी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूला है।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल अभी महिला का शव बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस महिला के शव को तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार 6 जुलाई को विवाहिता सोनी यादव (33) को उसका फौजी पति रमाकांत जो लांसनायक है कैंटीन से सामान खरीदने के बहाने बुलाकर लेकर गया और अपने एक दोस्त के साथ गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए आगरा रोड स्थित हाजरा नहर में फेंक दिया।
मामले का खुलासा जब हुआ जब 6 जुलाई को विवाहिता सोनी की छोटी बहन रागिनी ने फोन किया तो आरोपी पति अपनी पत्नी का मोबाइल फोन घर छोड़ कर चला गया बच्चों ने फोन उठाया और बताया कि मां कही बाहर गई। आरोपी पति बच्चों को स्कूल छोड़कर अपनी पत्नी को कैंटीन से सामान खरीदने के बहाने बुलाकर ले गया था।
बहन से बात करने के लिए बार बार फोन किया, बात नहीं होने पर शक गहराया तो उसने अपने बहनोई के नंबर पर बात करके बहन से बात कराने के लिए बोला। आरोपी बात कराने के लिए टहलता रहा और झूठ बोलता रहा।
रात होने के बाद फोन स्विच ऑफ कर लिया।दूसरे दिन भी घर नहीं पहुंचा तो मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे और स्थिति को समझा कोतवाली नगर पुलिस को गुमशुदगी दर्ज करवाई।
आरोपी द्वारा मायके पक्ष के लोगों को धमकाया गया जिसके बाद पुलिस ने 11 जुलाई को मृतका की मां सरोज देवी पत्नी विशंभर दयाल की निवासी मीठेपुर थाना करहल जनपद मैनपुरी की लिखित शिकायत के आधार पर फौजी पति रमाकांत, चचेरे भाई विमलेश, दोस्त अजय, विजय, गौरव सहित एक अज्ञात महिला के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी फौजी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है और उसे जेल भेजा गया है।और अवैध सम्बन्धों के शक में हत्या करने का जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है शव की तलाश जारी है।
मां ने लिखित शिकायत के आधार पर बताया कि मेरी पुत्री सोनी उम्र 32 वर्ष का का विवाह हिंदू रीतिरिवाज के तहत जनवरी 2015 में विवाह हुआ था।
मेरा दामाद रमाकांत निवासी हिम्मतपुर काकामई थाना मारहरा हाल निवासी सेंट पोल्स पब्लिक स्कूल के पीछे अपने दो बच्चों क्षितिज उम्र 10 वर्ष, सताक्षी उम्र 5 वर्ष के साथ किराए पर रहता है।
दामाद जम्मू में तैनात था कुछ दिन पूर्व जी छुट्टी आया हुआ था 6 जुलाई को एसेंट कार से कंटीन का सामान खरीदने के बहाने बुलाकर ले गया बच्चों को स्कूल छोड़ गया वापस नहीं लौटा फोन किया तो उचित जानकारी नहीं और उलटा धमकाया और बेटी की हत्या कर शव फेंकने की बात कही।
मां ने बताया कि पूर्व में भी अन्य महिला से उसके संबंध होने के चलते मारपीट करता रहता था रमाकांत ने भाड़े के हत्यारों संग मिलकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया। मां ने पति रमाकांत,चचेरा भाई विजय,दोस्त अजय,गौरव सहित हत्या को अंजाम दिया है।
पुलिस ने एफआईआर के मुताबिक फौजी को जलपाई गुड्डी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने यूनिट में ज्वाइन कर लिया।
मामले पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने जानकारी देते हुए बताया 6 जुलाई को परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की दर्ज की गई थी। इसके आधार पर जांच पड़ताल शुरू की गई आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है और जेल भेज दिया गया अवैध संबंधों के चलते हत्या करने का जुर्म कबूल किया है। सब की तलाश जारी है।


