मुजफ्फरनगर: सिंचाई विभाग ने बनाई घटिया सड़क, उगी घास; भ्रष्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल पर समाजसेवी

उप्र के मुजफ्फरनगर के सिंचाई विभाग द्वारा हाल ही में बनाई गई सड़क पर कुछ ही दिनों में घास उग आने से विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मुजफ्फरनगर: सिंचाई विभाग ने बनाई घटिया सड़क, उगी घास; भ्रष्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल पर समाजसेवी
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर के सिंचाई विभाग द्वारा हाल ही में बनाई गई सड़क पर कुछ ही दिनों में घास उग आने से विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटिया निर्माण कार्य को लेकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए समाजसेवी सुमित मलिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

सुमित मलिक का कहना है कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं और जब तक इस मामले में जिम्मेदार सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए वे अंतिम दम तक संघर्ष करेंगे।

मामले के तूल पकड़ने के बाद संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने संज्ञान लिया है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।