उरई में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

उरई जनपद के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सीएम डैशबोर्ड तथा विभिन्न विकास कार्यों की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उरई में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के उरई जनपद के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सीएम डैशबोर्ड तथा विभिन्न विकास कार्यों की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने विभागवार योजनाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित सभी बिंदुओं का नियमित अनुश्रवण करते हुए योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए तथा फील्ड स्तर पर सत्यापन को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में अधिकारियों को आपसी समन्वय बढ़ाने, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और प्रगति रिपोर्ट को अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।