अयोध्या: संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के हक में कर्मचारियों का धरना, DA में भेदभाव खत्म करने की मांग
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर उप्र के अयोध्या जनपद में कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर संविदा, आउटसोर्स और नियमित कर्मचारियों की समस्याएं उठाईं।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर उप्र के अयोध्या जनपद में कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर संविदा, आउटसोर्स और नियमित कर्मचारियों की समस्याएं उठाईं।
परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह (क्रांति) ने कहा कि नियमित कर्मचारियों को 55 प्रतिशत DA मिल रहा है, जबकि राज्य कर्मचारियों को 63 प्रतिशत दिया जा रहा है।
उन्होंने संविदा कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन, उचित डीए और आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी का लाभ देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल से रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार का पूरा सहयोग किया है, अब सरकार भी उनके अधिकारों के लिए कदम उठाए। धरने में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।



