प्रतापगढ़: MLC चुनाव के लिए पांच जोनों में बंटा शहर, CDO ने अधिकारियों के साथ की बैठक
MLC चुनाव के लिए उप्र के प्रतापगढ़ शहर को पांच जोनों में बांटा गया है। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने इसके लिए रूपरेखा बनाई है।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। MLC चुनाव के लिए उप्र के प्रतापगढ़ शहर को पांच जोनों में बांटा गया है। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने इसके लिए रूपरेखा बनाई है।
गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को MLC शिक्षक और स्नातक का चुनाव संपन्न होगा। इस हेतु CDO राम मोहन मीणा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
MLC चुनाव के लिए जनपद में कुल 19 मतदान केंद्र व 29 मतदेय स्थल हैं। केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।19 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 5 जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।



