2027 में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, सपा का भविष्य अंधकारमय: डिप्टी सीएम केशव मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां से बस्ती के लिए रवाना हुए।

2027 में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, सपा का भविष्य अंधकारमय: डिप्टी सीएम केशव मौर्य
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट 

अयोध्या/जनमत न्यूज़। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां से बस्ती के लिए रवाना हुए। डिप्टी सीएम भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की दिवंगत मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने बस्ती जा रहे हैं।

विधान परिषद की 11 सीटों पर जीत का दावा

केशव मौर्य ने कहा कि 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में भाजपा सभी 11 सीटें जीतेगी। डिप्टी सीएम ने दावा किया कि विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा।

2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार

केशव मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा प्रचंड बहुमत से तीसरी बार सरकार बनाएगी।

सपा के अहंकार पर हमला

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में अयोध्या समेत कुछ सीटों पर जीत के बाद सपा को अहंकार हो गया था, जो आगामी चुनाव में चूर-चूर हो जाएगा।

रामराज्य वाले बयान पर पलटवार

अखिलेश यादव के असली रामराज्य को समाजवादी बताए जाने पर केशव मौर्य ने निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि सपा नकली समाजवाद की टोपी पहनकर उत्तर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है।

गुंडों और माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप

केशव मौर्य ने सपा पर अपराधियों, माफियाओं और दंगाइयों को संरक्षण देने तथा जमीनों पर कब्जा कराने का आरोप लगाया।

सपा का भविष्य अंधकारमय

उन्होंने 2012 से 2017 तक की अखिलेश यादव सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की जीत होगी और प्रदेश में सुशासन कायम रहेगा, सपा का भविष्य अंधकारमय है।