PM मोदी ने रचा इतिहास: देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4078 दिन पूरे कर लिए हैं और इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए देश के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। जानिए अब तक का सफर और उनके रिकॉर्ड्स।

PM मोदी ने रचा इतिहास: देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बने
Published By- A.K. Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़:- 25 जुलाई 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे अब भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन चुके हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है, जो 4077 दिन तक प्रधानमंत्री पद पर रहीं थीं। मोदी ने 4078 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल की तुलना:

प्रधानमंत्री कार्यकाल की अवधि कुल दिन
पं. जवाहरलाल नेहरू 15 अगस्त 1947 – 27 मई 1964 6029 दिन
नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 – अब तक (25 जुलाई 2025) 4078 दिन
इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 – 24 मार्च 1977 4077 दिन

नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा दी और वे गुजरात के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता भी रहे हैं। इसके बाद उन्होंने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और अब तक वह इस पद पर बने हुए हैं।

ऐतिहासिक उपलब्धियां:

  • आजादी के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री जो इतने लंबे समय तक पद पर रहे।

  • गैर-कांग्रेसी पृष्ठभूमि से आने वाले सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री।

  • पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दो बार सत्ता में लौटने वाले पहले नेता।

  • किसी एक पार्टी के नेता के रूप में लगातार तीन आम चुनाव जीतने वाले पं. नेहरू के बाद दूसरे प्रधानमंत्री।

  • गैर-हिंदी भाषी राज्य से आने वाले सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल समय के लिहाज से नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक स्थिरता, लोकप्रियता और दृढ़ नेतृत्व के माध्यम से भी भारतीय राजनीति में एक नई मिसाल कायम की है। अब सभी की निगाहें 2029 के आम चुनाव और उनके अगले कदम पर टिकी होंगी — क्या वे पं. नेहरू का रिकॉर्ड भी तोड़ पाएंगे?