रायबरेली: पंचायत चुनाव जल्द कराने की मांग, संभावित प्रत्याशियों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

उप्र के रायबरेली जनपद के विकास खंड डीह क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों ने चुनाव जल्द कराए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को खंड विकास कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

रायबरेली: पंचायत चुनाव जल्द कराने की मांग, संभावित प्रत्याशियों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद के विकास खंड डीह क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों ने चुनाव जल्द कराए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को खंड विकास कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

जितेंद्र यादव के नेतृत्व में पहुंचे संभावित प्रत्याशियों ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग की।

संभावित प्रत्याशियों का कहना है कि पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं। चुनाव समय से कराए जाने से गांवों में चुनी हुई पंचायतों का गठन होगा और विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। उन्होंने सरकार से पंचायत चुनाव की तिथि जल्द घोषित करने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में जितेंद्र यादव, आदर्श यादव, विनोद कुमार यादव, गया प्रसाद पासी सहित दर्जनों पंचायतों के विभिन्न पदों के संभावित प्रत्याशी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पंचायत चुनाव जल्द कराए जाने की मांग उठाई।