प्रतापगढ़: महिला आयोग की सदस्य विकास भवन में करेंगी जनसुनवाई, अवसान माता पूजन महोत्सव में होंगी शामिल
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद प्रतापगढ़ आ रहीं है।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद प्रतापगढ़ आ रहीं है। दिनांक 12 मार्च को महिला आयोग की सदस्य पूर्वान्ह 11 बजे विधानसभा विश्वनाथगंज के ग्राम तेजगढ़ में 7वॉ विशाल अवसान माता पूजन महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी।
अपरान्ह 1.30 बजे बाबा घुइसरनाथधाम जायेंगी जहां पर दर्शन पूजन करेंगी। अपरान्ह 4.30 बजे इण्टरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल रंजीतपुर चिलबिला जायेंगी जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी। अपरान्ह 6.20 बजे महिला आयोग की सदस्य निरीक्षण भवन प्रतापगढ़ आयेंगी।
दिनांक 13 मार्च 2026 को महिला आयोग की सदस्य विकास भवन सभागार में पूर्वान्ह 11 बजे महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई करेंगी एवं उसके उपरान्त सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी।

Janmat News 
