शिवभक्तों ने जनमत न्यूज के संवाददाता संजय कुमार को किया सम्मानित, भेंट की भगवान शिव की दिव्य चित्रकला
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे दिल्ली के शिवभक्तों ने जनमत न्यूज के मुजफ्फरनगर के संवाददाता संजय कुमार को भगवान आशुतोष महाकाल की दिव्य एवं आकर्षक चित्रकला भेंट कर सम्मानित किया।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे दिल्ली के शिवभक्तों ने जनमत न्यूज के मुजफ्फरनगर के संवाददाता संजय कुमार को भगवान आशुतोष महाकाल की दिव्य एवं आकर्षक चित्रकला भेंट कर सम्मानित किया। शिवभक्तों ने पत्रकार के सामाजिक एवं सकारात्मक समाचारों के माध्यम से जनसेवा के कार्यों की सराहना की।
भगवान शिव की चित्रकला प्राप्त कर पत्रकार संजय कुमार ने इसे महाकाल का आशीर्वाद बताते हुए सभी शिवभक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा उनकी सुरक्षित, सफल और मंगलमय कांवड़ यात्रा की कामना की। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।


