प्रतापगढ़: सपा की समीक्षा बैठक संपन्न, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एवं व्यापार सभा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

प्रतापगढ़: सपा की समीक्षा बैठक संपन्न, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एवं व्यापार सभा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव अवधेश कुमार उर्फ पंचू यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान पार्टी के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गांव-गांव पीडीए पंचायत कार्यक्रम आयोजित करने और भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच रखने का आह्वान किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में छात्र, नौजवान, किसान और महिलाएं परेशान हैं। महंगाई चरम पर है और शिक्षित युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसान खाद-बीज के लिए परेशान हैं।

उन्होंने महिलाओं के साथ अपराध बढ़ने का भी आरोप लगाया और कहा कि गरीब परिवारों के सामने दो वक्त की रोटी जुटाने का संकट है। व्यापार सभा के प्रदेश सचिव प्रवीण केसरवानी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जीएसटी के जरिए व्यापारी वर्ग को परेशान करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और व्यापारी समेत आम जनता महंगाई से परेशान है। उन्होंने भाजपा सरकार को पूरी तरह विफल बताया। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने की, जबकि संचालन पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार पाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिओम साहू, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, अभय सिंह यादव, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष सुरेश जायसवाल, आशीष श्रीवास्तव, निसार अहमद, राजकुमार प्रजापति, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, रोहित विश्वकर्मा, उत्तम सिंह, सुनील माली,

डॉ. रामबहादुर पटेल, सुरेश यादव, राजीव यादव सोखा, विनोद यादव, महिमा गुप्ता, शांति सिंह, अश्वनी सोनी, राजकुमार विश्वकर्मा, विकास यादव, जावेद अख्तर, इमरान सभासद, विशाल मौर्या, इंजी. अभिषेक यादव, रितेश जायसवाल, मनोज गुप्ता, जेपी पटेल,