बुलंदशहर में रफ्तार का कहर, फ्लाईओवर के पास पलटी थार; दो युवक गंभीर रूप से घायल
उप्र के बुलंदशहर जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। नुमाइश फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार थार डिवाइडर तोड़कर पलट गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। नुमाइश फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार थार डिवाइडर तोड़कर पलट गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
कालाआम से दिल्ली रोड की तरफ जा रही थार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। फ्लाईओवर के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ा और थार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोहे की रेलिंग और बिजली का पोल तक उखड़ गया। दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त थार हटवाकर यातायात सुचारू कराया।




