मुजफ्फरनगर नाबालिग से गैंगरेप का मामला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जन्माष्टमी पर्व के दौरान हुआ था हादसा
उप्र के मुजफ्फरनगर जिले में जन्माष्टमी के दौरान मंदिर जा रही 14 वर्षीय किशोरी को तीन युवकों द्वारा कथित तौर पर घर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जिले में जन्माष्टमी के दौरान मंदिर जा रही 14 वर्षीय किशोरी को तीन युवकों द्वारा कथित तौर पर घर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
परिजनों ने तलाश के दौरान किशोरी को आरोपी के घर से बेसुध हालत में बरामद किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद समीर को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और कथित समझौते के दबाव की शिकायत की है। मामले में पुलिस जांच जारी है।




