छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में औरैया में प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर निकाला शांतिमार्च
देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में उप्र के औरैया जिले में छात्र हित संगठन ने प्रदर्शन किया।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में उप्र के औरैया जिले में छात्र हित संगठन ने प्रदर्शन किया।
संगठन के संरक्षक गौरव मिश्रा के नेतृत्व में छात्रों ने काली पट्टी बांधकर शांतिमार्च निकाला। इस दौरान शहीद पार्क से सुभाष चौराहे तक रैली निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
संगठन ने जंतर-मंतर लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।


