हरदोई: सड़क किनारे मिले युवक के शव मामले का खुलासा, बेटी से बातचीत से नाराज़ पिता ने की थी हत्या
उप्र के हरदोई जिले में सड़क किनारे पड़े मिले युवक के शव के मामले का खुलासा हो गया। दरअसल, बेटी से बातचीत से नाराज़ पिता ने युवक की गमछे से गला घोंटकर हत्या की थी, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जिले में सड़क किनारे पड़े मिले युवक के शव के मामले का खुलासा हो गया। दरअसल, बेटी से बातचीत से नाराज़ पिता ने युवक की गमछे से गला घोंटकर हत्या की थी, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि जनपद के थाना मझिला क्षेत्र में 20 जुलाई को दौलतपुर निवासी तहजीब का गांव के बाहर सड़क किनारे शव मिला था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए थे।
मृतक की मां की तहरीर के आधार पर नसीम, सानू व 2-3 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने नामजद आरोपी नसीम को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना में प्रयुक्त गमछा, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक तहजीब उसकी बेटी से बातचीत करता था। इसी बात से नाराज़ होकर उसने गमछे से तहजीब का गला घोंटकर हत्या कर दी।


