बलरामपुर: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर प्रदर्शन, सरकार व शिक्षामंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक और प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की आंच अब छोटे शहरों तक पहुँच गई है।

बलरामपुर: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर प्रदर्शन, सरकार व शिक्षामंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक और प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की आंच अब छोटे शहरों तक पहुँच गई है।

प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज के विरोध में आज उप्र के बलरामपुर जिले के अम्बेडकर वाहिनी के कार्यकर्ता लामबंद होकर सड़कों पर उतर आए और सरकार व शिक्षामंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।​ प्रदर्शनकारियों ने राज्य और केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार जल्द ही पेपर लीक माफियाओं पर सख्त कार्रवाई नहीं करती और छात्रों की आवाज नहीं सुनती, तो जिले  में भी उग्र आंदोलन किए जाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने आरएसएस पर बैन लगाने और मीडिया के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों  ने राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेज कर लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों में पूर्व विधायक जगराम पासवान, जिला उपाध्यक्ष शफीउल्ला खां, विकास मंत्री, विजय मौर्य, संजय कुमार, महिला सभा की पूर्व अध्यक्ष शबाना खान, सद्दाम हुसैन, अनुरुद्ध यादव, आनंद कुमार, पप्पू यादव, गणेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।