फर्रुखाबाद में शिया समुदाय का विरोध, अयातुल्लाह खोमनाई की शहादत पर कैंडल मार्च व मजलिस

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खोमनाई की शहादत की खबर से शिया समुदाय में गहरा रोष और शोक व्याप्त है।

फर्रुखाबाद में शिया समुदाय का विरोध, अयातुल्लाह खोमनाई की शहादत पर कैंडल मार्च व मजलिस
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खोमनाई की शहादत की खबर से शिया समुदाय में गहरा रोष और शोक व्याप्त है। जनपद में शिया समाज ने शहादत पर शोक प्रकट करते हुए विरोध दर्ज कराया।

रविवार देर शाम शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से मऊ दरवाजा स्थित दरगाह तक शिया समुदाय द्वारा विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल रहीं। लोग हाथों में मोमबत्तियां, तख्तियां और अयातुल्ला खोमनाई की तस्वीरें लिए गमगीन नजर आए।

इससे पहले शहर के कर्बला परिसर में शिया समुदाय द्वारा अयातुल्ला खोमनाई की आत्मा की शांति के लिए मजलिस का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की गई।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र सीओ सिटी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च किया गया और कैंडल मार्च के दौरान लगातार निगरानी रखी गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न हो सका।