बरेली किसान एकता संघ ने मुख्यमंत्री को प्रेषित किया ज्ञापन, उठाई तीन सूत्रीय मांगें
उप्र के बरेली जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले ही किसान नेता डॉ. रवि नागर को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। सुभाषनगर पुलिस ने भारी पुलिस बल घर पर लगा कर प्रातः 6 बजे से उन्हें नजरबंद कर दिया।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले ही किसान नेता डॉ. रवि नागर को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। सुभाषनगर पुलिस ने भारी पुलिस बल घर पर लगा कर प्रातः 6 बजे से उन्हें नजरबंद कर दिया।
किसान एकता संघ ने नजरबंदी पर विरोध जताया. किसान एकता संघ बरेली सिंचाई परियोजना शुरू कराने, किसानों को उचित मुआवजा और एम्स स्तर का अस्पताल खोलने की मांग की है.
बरेली में किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा. मढ़ी नाथ चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को प्रेषित कर तीन प्रमुख मांगें उठाईं। ज्ञापन मढ़ीनाथ चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने किसान नेता के निवास से प्राप्त किया।
ज्ञापन में बरेली बायपास सिंचाई परियोजना को शीघ्र शुरू करने, औद्योगिक विकास के लिए अधिग्रहित होने वाली भूमि का किसानों को उचित सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा देने तथा बरेली में गरीबों, किसानों और आम जनता के लिए एम्स स्तर का अस्पताल स्थापित करने की मांग की गई।
किसान नेता डॉ. रवि नागर ने बताया कि किसान लंबे समय से इन मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। संगठन ने सरकार से किसानों के हित में जल्द कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश मंडल उपाध्यक्ष गिरीश गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष संजय पुजारी एवं सुरेंद्र तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी संजय पाठक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


