बलिया में जूनियर बालक फुटबॉल टीम चयन ट्रायल 26 जुलाई को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन

उप्र के बलिया जनपद के जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि खेल निदेशालय, उप्र, लखनऊ एवं उप्र फुटबॉल संघ के समन्वय से राज्य स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 8 अगस्त 2026 तक जिला खेल कार्यालय, मऊ में किया जाएगा।

बलिया में जूनियर बालक फुटबॉल टीम चयन ट्रायल 26 जुलाई को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन
Published By- Diwaker Mishra

बलिया से गणेश तिवारी की रिपोर्ट

बलिया/जनमत न्यूज़। उप्र के बलिया जनपद के जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि खेल निदेशालय, उप्र, लखनऊ एवं उप्र फुटबॉल संघ के समन्वय से राज्य स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 8 अगस्त 2026 तक जिला खेल कार्यालय, मऊ में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आजमगढ़ मंडल की टीम के चयन के लिए बलिया जनपद का चयन ट्रायल 26 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में आयोजित होगा।

जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के बीच हो।

खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र एवं जन्मतिथि प्रमाण-पत्र (हाईस्कूल प्रमाणपत्र अथवा नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र) की सत्यापित छायाप्रति संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या से प्रमाणित कराकर लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि जनपदीय ट्रायल में केवल बलिया जनपद के खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे।

जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी 28 जुलाई 2026 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 1 से 8 अगस्त 2026 तक मऊ में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला क्रीड़ाधिकारी ने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ट्रायल में उपस्थित होने की अपील की है। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला खेल कार्यालय, बलिया से संपर्क किया जा सकता है।