मुजफ्फरनगर: युवती ने अपनी मर्जी से की शादी, SSP से लगाई सुरक्षा और कार्रवाई न करने की गुहार

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद की राधिका, निवासी मोहल्ला देवीदास वार्ड नंबर-2, कस्बा व थाना खतौली ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया है.

मुजफ्फरनगर: युवती ने अपनी मर्जी से की शादी, SSP से लगाई सुरक्षा और कार्रवाई न करने की गुहार
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद की राधिका, निवासी मोहल्ला देवीदास वार्ड नंबर-2, कस्बा व थाना खतौली ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसने 23 जुलाई को अपनी इच्छा से सौरभ कुमार निवासी मोहल्ला महमूदनगर, कन्या इंटर कॉलेज के पास, थाना खतौली से आर्य समाज वैदिक मंदिर ट्रस्ट, विजय नगर (गाजियाबाद) में विवाह किया है। विवाह का पंजीकरण भी कराए जाने का दावा किया गया है।

प्रार्थना पत्र में राधिका  ने कहा है कि वह बालिग है और उसने बिना किसी दबाव या प्रलोभन के अपनी इच्छा से विवाह किया है। उसका आरोप है कि उसके पिता और परिजन उसके पति सौरभ कुमार तथा ससुराल पक्ष के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास कर सकते हैं।

युवती ने एसएसपी से मांग की है कि उसके पति सौरभ कुमार और उनके परिजनों के विरुद्ध कोई अनावश्यक कानूनी कार्रवाई न की जाए तथा उन्हें परेशान न किया जाए। उसने यह भी कहा है कि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है।