कानपुर देहात पहुंचे शिवपाल यादव का बीजेपी पर हमला; कहा- ये असली सनातनी नहीं, सिर्फ ढोंग करते हैं
उप्र के कानपुर देहात जनपद के सुनवर्षा गांव निजी कार्यक्रम में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा भाजपा वाले असली सनातनी नहीं, सिर्फ ढोंग करते हैं।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज। उप्र के कानपुर देहात जनपद के सुनवर्षा गांव निजी कार्यक्रम में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा भाजपा वाले असली सनातनी नहीं, सिर्फ ढोंग करते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि बेईमानी और भ्रष्टाचार करने वाले भगवान राम के मंदिर तक में चोरी कर चुके हैं। संजय निषाद के बयान पर शिवपाल बोले, राशन नहीं, शासन चाहिए। दूसरी पार्टी का दरवाजा खटखटाना उनका निर्णय है।
संजय निषाद को सपा में शामिल करने के सवाल पर शिवपाल बोले यह पार्टी की रणनीति है, अभी कुछ नहीं बता सकते। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के बयान पर कहा हम सेक्युलर हैं और पीडीए के रास्ते पर चल रहे हैं।
अमित शाह के यूपी दौरे पर शिवपाल ने कहा सभी राजनीतिक दलों को बैठक करने का अधिकार है। आजम खान पर दिए जा रहे बयानों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।



