कौशांबी: महिला शिक्षिका ने अभिभावक पर चप्पलों से किया हमला, वीडियो हुआ वायरल

उप्र के कौशांबी जनपद में महिला शिक्षिका द्वारा छात्र के अभिभावक पर चप्पलों से हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है. घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कौशांबी: महिला शिक्षिका ने अभिभावक पर चप्पलों से किया हमला, वीडियो हुआ वायरल
Published By- Diwaker Mishra

कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जनपद में महिला शिक्षिका द्वारा छात्र के अभिभावक पर चप्पलों से हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है. घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो चरवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि छात्र के एडमिशन को लेकर महिला शिक्षिका और अभिभावक के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि अभिभावक के वीडियो बनाने से नाराज शिक्षिका ने पहले उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया, फिर चप्पल से मारपीट की। वीडियो वायरल को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग जांच पड़ताल में जुट गया है।

हालांकि, वायरल विडियो की पुष्टि जनमत न्यूज़ संस्थान नहीं कर रहा है।