प्रतापगढ़ में भरत मिलाप पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से की जा रही निगरानी
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के ऐतिहासिक भरत मिलाप पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के ऐतिहासिक भरत मिलाप पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में शहर में ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी की जा रही है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों और आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है।
ड्रोन कैमरे की मदद से शहर के विभिन्न क्षेत्रों की निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का समय रहते पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
प्रतापगढ़ पुलिस ने जनपदवासियों से भरत मिलाप पर्व को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। साथ ही लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया है।



